आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में देवघर के रामकृष्ण मिशन स्कूल के समीप से विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर चेंबर ऑफ कॉमर्स देवघर के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई इसमें संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य भी मौजूद रहे मौके पर सचिव आलोक मलिक ने कहा कि आज चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों ने पहले विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जोकि तिवारी चौक होते हुए बरमसिया के रास्ते पटेल चौक पहुंची और महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया इसके बाद तिरंगा यात्रा टावर चौक बाजला चौक होते हुए समापन हुआ मौके पर उन्होंने कहा कि 13 अगस्त 14 अगस्त और 15 अगस्त को चेंबर के सभी सदस्य अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएंगे और अपने-अपने कॉलोनी में लोगों को तिरंगा बांधकर उन्हें भी अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आग्रह करेंगे।












