मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के अगदोनी कला निवासी 61 वर्षीय बिनोद पंडित के साथ गुरूवार को कुछ दबंगों द्वारा रंगदारी नहीं देने पर मारपीट किया गया। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया की एक पंडित परिवार वर्षों से अगदोनी कला मे घर बना कर रह रह हैं। क़रीब एक वर्ष पहले वहाँ के कुछ दबंगों द्वारा मारपीट किया गया था। जिसके बाद ये अपने परिवार के साथ दूसरे जगह भाड़े पर रहने लगे और उन्होंने वह ज़मीन बेचने का निर्णय लिया। जिसके बाद आज बिनोद पंडित आपने घर अगदोनी कला गये हुए थे। अपने खेत मे जेसीबी लगवा कर वह काम करवा रहे थे। इसी बीच कुछ लोग हथियार से लैस हो कर खेत में पहुंचकर कहने लगा की ज़मीन जो बिकेगा उसमें दो लाख रुपए देना है। बिनोद पण्डित ने कहा की ज़मीन मेरा है हम हिस्सा क्यों दे। इतने में वे लोग गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर बुरी तरह से मारपीट करने किया। इस बीच विनोद पंडित किसी तरह से जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला।बाद में कुछ अन्य ग्रामीणों ने इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज चल रहा है। घायल बिनोद पण्डित ने पुलिस प्रशासन से कार्यवाई की गुहार लगाई है। इन्होंने मारपीट का आरोप करीम मियाँ,सलीम मियाँ,अमीन अंसारी,मोईन अंसारी, जूनेद अंसारी,आसिफ़ अंसारी,नियाज़ अंसारी,नौशाद अंसारी पर लगाया है।