मुफस्सिल क्षेत्र के महुआटांड में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। रविवार को दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि कुर्बान अंसारी और आबिद अंसारी के बीच जमीन विवाद चल रहा था। उसी विवाद को लेकर दोनों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों घायल हो गए। जिसके बाद इन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया की पुश्तैनी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है।