भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह इकाई के द्वारा बुधवार को अंबेडकर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।राज्य में लगातार हो रही हत्या लूट अराजकता के विरोध में हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपाइयों नें यहां रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रभारी अमित तिवारी एवं बोकारो के विधायक बिरंचि नारायण भी मौजूद थे।मौके पर तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया लगाया की राज्य में हत्या लूट आदि की घटनाएं बराबर हो हो रही है।यहां अराजकता का माहौल बना हुआ है। अगर यही हाल रहा तो जल्दी भाजपा और जनता सड़क पर उतर कर इसके विरोध में आंदोलन करेगी। इस मौके पर गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जमुआ के विधायक केदार हाजरा, नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, दिनेश यादव,जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप दंगायच, मोहम्मद एजाज, विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेतागण और कार्यकर्ता गण मौजूद थे।