गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को पावर हाउस रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आवास पर 5 जून को रांची में होने वाले ऐतिहासिक रैली को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बताया गया कि 5 जून को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य के हर जिले से लगभग एक लाख से अधिक आदिवासी समाज के लोग इकट्ठा होकर ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी को लेकर गिरिडीह से भी लगभग 1500 से 2000 आदिवासी समाज के लोग रांची के ऐतिहासिक रैली में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता नुनुलाल मरांडी ने बताया कि 5 जून को रांची में आदिवासी समाज के भव्य एकजुटता देखने को मिलेंगी। राज्य भर से लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली में शिरकत करेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विशाल रैली को संबोधित करेंगे। कहा की ऐतिहासिक रैली आने वाले झारखंड राज्य के दिशा और दशा को तय करेगी। उन्होंने कहा कि आज सुनने में आता है कि आदिवासी समाज के लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में है। लेकिन उसी दिन यह पता चलेगा कि सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में आदिवासी समाज नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी पर ज्यादातर आदिवासी समाज भरोसा करती है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत मरांडी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रांची में होने वाले ऐतिहासिक रैली जिसका नाम धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली है उसने गिरिडीह से भी बढ़-चढ़कर आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे। कहा कि इस रैली में किस तरह से गिरिडीह के आदिवासी समाज के लोगों को रांची ले जाया जाए उस पर चर्चा की गई। कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आदिवासी समाज के लोग नहीं है सिर्फ आदिवासी समाज के लोग जेएमएम से रिश्ता नाता रखते हैं। लेकिन वर्तमान समय में प्रखंड स्तर पर जिस मंडल में पहुंच रहा है वहां के आदिवासी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे। वर्तमान राज्य सरकार में जेएमएम की सरकार से जनता त्रस्त आ चुकी है। आदिवासी समाज को भरोसा था कि उनके हित में राज्य सरकार काम करेगी। लेकिन यहां सब उल्टा हो रहा है। आज आदिवासी समाज के लोग वर्तमान मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं। इसीलिए पूर्ण रूप से सभी आदिवासी समाज के लोग भाजपा द्वारा आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। पार्टी के उपाध्यक्ष सिकंदर हेंब्रम ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा विश्वास रैली में गिरिडीह से युवाओं को ऐतिहासिक रैली में पहुंचाने के उद्देश्य हम लोगों द्वारा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 5 जून को यह तय हो जाएगा कि आदिवासी समाज के लोग पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। आदिवासी समाज का सच्चा हितेषी बीजेपी है। जेएमएम की सरकार राज्य के आदिवासियों को ठगने का काम की है। जिससे आदिवासी समाज का विश्वास जेएमएम से टूट चुका है। मौके पर पार्टी मोर्चा के दिनेश मरांडी, प्रवीण तिग्गा, नवीन कुमार सिन्हा, मनोज संघई आदि लोग मौजूद थे।












