झारखंड लोकल बॉडीज फेडरेशन के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया।नगर निगम कार्यालय में प्रभारी उप नगर आयुक्त रोहित सिन्हा से वार्ता के बाद हड़ताल के समाप्ती की घोषणा की गई।जिसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट आये।बताया गया कि नगर निगम में 6 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना वार्ता के बाद संपन्न हुआ। संघ के संगठन सचिव अशोक सिंह ,अध्यक्ष लखन हरिजन ,मृत्युंजय सिंह ने एक शिष्टमंडल के साथ उप नगर आयुक्त रोहित सिन्हा से वार्ता की। जिसमें उप नगर आयुक्त ने उनके छह सूत्री मांग को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांग थी कि सेवा निर्मित कर्मचारियों का पावना जिस पर चर्चा करते हुए होली तक सभी को पावना देने की बात पर सहमति हुई।वही चालकों के वेतन पर भी चर्चा किया गया। साथ ही नगर निगम कार्यालय को पुराने जेल मे ना शिफ्ट कर आंगनबाड़ी कार्यालय के बने भवन में शिफ्ट होने की बात कही गई। वही संघ के नेता अशोक सिंह ने बताया कि वार्ता में सकारात्मक बात हुई है। मांगों पर अध्ययन किया गया और आश्वासन मिला कि जल्दी मांगे पूरा किया जाएगा इन्होंने संघ की ओर से प्रभारी उप नगर आयुक्त को धन्यवाद दिया










