नगर निगम कार्यालय में आजादी के 75 वे वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को निगम परिवार की ओर से आयोजित किया गया। तय कार्यक्रम के तहत सबसे पहले नगर निगम परिसर में प्रभारी महापौर प्रकाश राम, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी निगम के कर्मी समेत सभी वार्ड पार्षदों ने तिरंगे के रंग केसरिया सफेद और हरे रंग का गुब्बारा आकाश में उड़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी और देश भक्ति से संबंधित एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई गई। जिसके बाद सफाई मित्रों के द्वारा देशभक्ति थीम पर नृत्य की प्रस्तुति की गई। महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा समूह स्तर पर रंगोली, मेहंदी, क्विज आदि का कार्यक्रम किया गया।
जिसके बाद प्रभारी महापौर और उप नगर आयुक्त की अगुवाई में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निगम परिसर से निकली। जो बस स्टैण्ड होते हुए जेपी चौक, स्टेशन मोड़ होते हुए गाँधी चौक पहुंची। इस दौरान सभी भारत माता की जय, शहीद जवान अमर रहें, देश के महापुरुषों का जयकारा लगा रहे थे। यहां महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर मलायार्पण किया गया। जिसके बाद रैली वापस निगम कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस बाबत प्रभारी मेयर प्रकाश राम ने कहा की देश स्वाधीनता का 75 वा साल अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। उसी को लेकर यह रैली निकाली गई। उप नगर आयुक्त ने बताया कि अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की निगम की ओर से 12 अगस्त को प्रधानमंत्री लाभुक के आवास पर तिरंगा फहराया जाएगा। 13 अगस्त को बरमसिसा स्थित स्व नरेंद्र सिंहा पार्क में पतंगबाजी और 14 अगस्त को शहरी क्षेत्र में तिरंगा लगाने का कार्यक्रम रखा गया है। मौके पर वार्ड पार्षद समेत सिटी मैनेजर कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।