गावां थाना क्षेत्र के माल्डा पांडेयडीह निवासी बिरंची पांडे के तीस वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार का रांची रिम्स में इलाज के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। रविवार को उसके शव को गांव लाया गया, शव आते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था व गांव में मातम पसर गया।
बताया गया की पिंटू कुमार पांडेय मजदूरी का कार्य कर निमाड़ीह से 14 मार्च की शाम अपने बाइक से निमाडीह से वापस अपने घर आ रहा था उसी दौरान माल्डा निमाड़ीह मुख्य सड़क पर असंतुलित होकर गिर कर गंभीर रूप से घायल गया। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया की मृतक के तीन बच्चें हैं।










