पाकुड़ के मुर्गा टनगा निवासी रितेश मंडल कबरीबाद माइंस में गिर कर घायल हो गया। रविवार को सदर अस्पताल में इलाज के बाद इसे धनबाद रेफर कर दिया गया।बताया गया कि ईसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि मनोज मंडल का 19 वर्षीय पुत्र रितेश मंडल कबरीबाद माइंस में कुछ सालों से आउटसोर्स कर्मी के रूप में काम कर रहा था। काम के दौरान ही यह कोयला खदान में पत्थर के ऊपर से करीब 20 से 25 फीट नीचे जा गिरा। जिससे उसका हाथ ,पैर टूट गया और सर में भी गंभीर चोट आई। गंभीर अवस्था में ईसके साथी इसे इसे उठाकर सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए इसे धनबाद रेफर कर दिया गया। बताया गया कि आउटसोर्स कंपनी इन्हें प्रॉपर सेफ्टी कीट उपलब्ध नहीं करवाते।इस वजह से यह हादसा हुआ।घायल की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।