रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना क्षेत्र के भतगढ़वा निवासी लखन यादव की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी व 10 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी की शुक्रवार देर रात मोरम की एक चाल धंसने से मौत हो गई। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में माइका खदान में दबने का अफवाह फैल गया। वहीं परिजनों व आस पास के क्षेत्रों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह गावां थाना पुलिस मृतकों के शव को निकालने और जांच पड़ताल करने पहुंचे जहां उन्हें मौत की वजह मोरम के चाल धंसने का पता चला।
इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए मृतकों के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि लगातार हो रहे बारिश के कारण लखन यादव के घर में पानी भर जा रहा था जिसके कारण उसकी पत्नी व बेटी शुक्रवार की शाम मोरम लाने भथगढ़वा के पास के एक पहाड़ नूमा टिल्हा पर गई और मोरम कोड़ने लगी। मगर मोराम गीली होने के कारण चाल अचानक धंस गया और वे दोनों दब गए। जबतक परिजनों ने उन दोनों की खोजबीन की तब तक वे दोनों की मृत्यु चाल में दबे रहने के कारण हो गई थी। पूरी घटना से जहां परिवार में शोक का माहोल है वहीं माइका के खदान धंस जाने को लेकर भी काफी अफवाहें फैल चुकी है।