
रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम झाराढाब में उप मुखिया के आवास पर भाकपा माले का पंचायत कमिटी साथियों की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में बतौर भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले पंचायत सचिव अम्बिका यादव एवं संचालन भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य संजय दास ने किया। बैठक में अगामी 27 सितम्बर भारत बंद एवं 2 और 3 अक्टूबर को होने वाली राज्य सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई गई।
भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव ने कहा कि आज देश के किसान नौ महीनों से दिल्ली के सिमाओं पर देश भर के किसान डेरा डाल रखा है।वहीं अलग अलग राज्यों के किसान भी जगहा-जगहा प्रदर्शन कर रहे हैं।मोदी सरकार ने सोचा था कि गोदी मीडिया के माध्यम से किसानों का आंदोलन बदनाम कर देगें और किसान अपना आंदोलन खत्म कर वापस चले जयगें। लेकिन किसानो का आंदोलन देश भर में फैल चुका है।दुसरी और आप देखेगें कि मोदी सरकार ने सारी सरकारी संस्था को निजी हाथों में सौंप कर जिम्मेदारी से हाथ झाड़ना चाह रही है ।भाजपा सरकार तानाशाह हो चुकी है और अपनी बुनियादी सुविधाओं व अन्याय के खिलाफ बात करने वाली जनता की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। एक तरफ पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता को जिना मुश्किल कर दिया है। जो लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं आज उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।इसलिए 27 सितम्बर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में किसान छात्र नौजवान यह बंदी को ऐतिहासिक बनाए।
मौक़े आखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड सचिव मो मुस्लिम, खरसान मुखिया मकसूद आलम, उप मुखिया भोला यादव, बिनोद साव, नंद लाल स्वर्णकार,संजय यादव, महबूब,चमारी माली, दिनेश शर्मा, शंम्भु साव, मो सागीर, सुनील यादव, राजो यादव, हैदर अली, मोहन भुईयां, राजकुमार यादव, सनोज भुईयां, पिंटू यादव, रंजीत कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।