उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए सुरंग हादसे में गिरिडीह जिले के 2 मजदुर अंदर फंसे हुए हैं। दोनों मजदुर गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार भी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजन मजदूरों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं और साथ ही सरकार से वतन वापसी की गुहार लगा रहे है। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग का एक हिस्सा टूटने से दर्जनों मजदूर अंदर फंस गए हैं. जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कुल 40 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। जिसमें से जानकारी मिल रही है कि 15 मजदूर झारखंड के हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।