अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा घर- घर यज्ञ घर-घर संस्कार कार्यक्रम के तहत सोमवार को शास्त्रीनगर रोड के देवनगर में 1 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों के द्वारा यज्ञ भगवान को श्रद्धा पूर्वक आहुतिया प्रदान की गई lयहां सभी देव शक्तियों का श्रद्धा पूर्वक आवाहन किया गया ,उसके बाद अग्नि प्रज्वलित कर सूर्य भगवान की प्रार्थना की गई l यज्ञ अग्नि प्रज्वलित होने के बाद मनुष्य मात्र के कल्याण एवं उज्जवल भविष्य हेतु वेद मंत्र गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई l
यज्ञ के दौरान अपने उद्बोधन में गायत्री शक्तिपीठ प्रतिनिधि प्रकाश ने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों का अंत होता है और सकारात्मक शक्तियों का विकास होता है lअंत में देव दक्षिणा स्वरूप उपस्थित सभी लोगों ने अपने जीवन की एक – एक बुराई का त्याग करने एवं अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया l
यहां कार्यक्रम को सफल बनाने में में कृष्ण बल्लभ देव, निरंजन देव ,प्रवीण देव ,शशि देव, संतोष देव एवं टी. एन. देव जयप्रकाश राम आदि का सहयोग बना हुवा था l