विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में पौधारोपण किया गया।यहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अभिनंदन पांडेय के हाथों व्यवहार न्यायालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुवा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज वीणा मिश्रा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी लोगों का परम दायित्व है। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधों को लगाना चाहिए। साथ ही साथ वनों की अनावश्यक कटाई नहीं करनी चाहिए। मौके पर अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी प्रभाकर कुमार सिंह, प्राणेश अजीत, निर्भय शंकर चौधरी, नवनीत कुमार दाराद, देवेंद्र कुमार दास, ताबिश जहूर सहित पारा लीगल वालंटियर्स दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, शालिनी प्रिया, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार तथा अन्य न्यायालय कर्मियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही