मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर की रहने वाली गायत्री देवी पुराना पुल के पास अचानक नदी में गिर कर घायल हो गई। बुधवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि महेंद्र पासवान की पत्नी गायत्री देवी पति बरगंडा पुराना पुल के पास मंदिर में रोज़ पूजा करने जाती है।मंगलवार शाम को भी यह मंदिर आई थी और रात में घर जाने के लिए वाटर सप्लाई पाइप के ऊपर से नदी पार कर रही थी।इसी दौरान अचानक नदी में गिर गई।जिससे इसके चहरे पर पत्थर से चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गई।जिसके बाद आस पास के लोग इसे उठाकर सदर अस्पताल लाए।जहां इसका इलाज चल रहा है।












