पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग नियंत्रण कक्ष हाई स्कूल के सामने और नया पुल बरगंडा में शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उराव कर रहे थे। इस दौरान सड़कों पर गुजरने वाले चार पहिया और दो पहिया वाहन की बारीकी से जांच किया गया। जांच के दौरान चार पहिया वाहन से फिटनेस, इंश्योरेंस, लाइसेंस, ओवरलोड समेत अन्य कागजातों की जांच की गई। वही टू व्हीलर वाहन चालकों से लाइसेंस और हेलमेट की जांच की गई। इस दौरान नगर थाना के समीप खबर लिखे जाने तक कुल 50 वाहनों से त्रुटि पाए जाने पर उनका चालान काटा गया। इस बाबत पुलिस इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव ने बताया कि पूर्व में भी एम भी आई के अंतर्गत रूल का पालन करते हुए फाईन काटा जा रहा था। वहीं अब वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र 20% लोग हैं हेलमेट का प्रयोग करते हैं। बताया गया कि परिवहन विभाग झारखंड राज्य द्वारा निर्देश जारी किया गया है कि ट्रैफिक रूल का पालन जो नहीं करेंगे उन्हें चिन्हित कर कॉन्सलिंग करवाया जाएगा। जिसमें परिवहन विभाग व एएसपी भी शामिल रहेंगे। कुल मिलाकर ट्रैफिक नियम को पालन कराने के उद्देश्य से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सार्जेंट एसआई मुकेश कुमार, एसआई कृष्ण कुमार ,रामप्रसाद कुमार,शुभम कुमार, रंजीत वर्मा, धीरज यादव समेत कई सहायक पुलिस उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक फाइल के रूप में कितने राजस्व की वसूली की गई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।