गिरिडीह नगर निगम के उपनगर आयुक्त के तौर पर शुक्रवार को बस स्टैंड रोड़ स्थित निगम कार्यालय में विशालदीप खलको ने अपना योगदान दिया। बता दे की श्री खलको पूर्व में गिरिडीह सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। नगर निगम में योगदान देने के बाद निगम के अधिकारियों और कर्मियों ने इनका गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए श्री खलको ने कहा की यह विभाग मेरे लिए पूरी तरह से नया है कोशिश रहेगी की निगम के कार्यों को बेहतर तरीके से किया जाए। इन्होंने कहा कि एसडीएम के तौर पर निगम के विभिन्न पहलुओं को जाने की कोशिश किया हूं। नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले, साफ-सफाई की व्यवस्था नगर निगम क्षेत्र में सुचारू रूप से हो निविदा की प्रक्रिया तय समय पर संपन्न हो और नगर निगम का कार्य सुचारू रूप से हो यह प्रयास रहेगा। कहा की नगर वासियों की ओर से जो भी समस्या से संबंधित आवेदन प्राप्त होंगे उसका समय पर निष्पादन किया जाएगा। जाम की समस्या को लेकर भी कई कदम उठाएं जाने की बात कहीं। उप नगर आयुक्त ने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा की गिरिडीह को सुंदर और स्वच्छ बनाने में सभी अपना सहयोग दें। मौके पर निगम कर्मी मौजूद थे।