भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वान्ति श्रेणीवासन का जम्मदिन मोहनपुर पंचायत के तुरकडीहा गांव में सोमवार को मनाया गया।यहां महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में केक काटकर तथा मिठाई बांटकर यह कार्यक्रम किया गया।बताया गया कि उनके जन्मदिन के सुअवसर पर भाजपा में 70 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ,व विशिष्ठ अतिथी के रूप में गिरिडीह के प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ ,ज़िला महामंत्री सुभाष सिन्हा ,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनूप सिन्हा ,मण्डल अध्यक्ष राजेश राम ,मण्डल महामंत्री प्रदीप राय ,बिशेस्वर पाठक ,सीताराम वर्मा ,महिला मोर्चा महामंत्री उषा कुमारी ,साबित्री भारती,उपाध्यक्ष कांति यादव,सदस्य मीना देवी आदि समेत मोर्चा की महिलाएं उपस्थित हुई ।