सदर प्रखंड के पालमो पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को उप मुखिया का चुनाव संपन्न हो गया। इस दौरान अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद , सीआई जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। यहां सबसे पहले निर्वाचित मुखिया किनी देवी को शपथ दिलाई गई।फिर सभी ग्राम वार्ड सदस्यो को शपथ दिलाई गई। जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से उप मुखिया का चुनाव सम्पन कराया गया। जिसमें मधु देवी को दो मत से शिकत देते हुए नुनिबला देवी ने उप मुखिया पद पर जीत हासिल की।
जिसके बाद नुनीबाला देवी को शपथ दिलाई गई। इधर जीतपुर पंचायत में सदर बीडीओ दिलीप महतो की उपस्थिति में नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई। जिसके बाद उप मुखिया का चुनाव कराया गया। इस दौरान सुनीता सोरेन उप मुखिया के तौर जीत हासिल की। जिसके बाद सदर बीडीओ के द्वारा जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान दोनों पंचायत की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव निर्वाचितो ने अपने अपने क्षेत्र में चहुमुखी विकास करने की बात कही। कहा कि जनता के विश्वासो पर खराब करने का काम करूंगा। वही सभी विकास योजनाओं को ग्राम वासियों तक पहुंचाने का काम करेंगे। मोके पर नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अनिल साहू,मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद यादव,वार्ड सदस्य सुरेश राय, प्रकाश नारायण सिंह,प्रभाकर पाण्डे, अशोक सिंग,भुच्चो दास, पच्चू साव,राजेन्द्र राय, बालो मंडल,बद्री मंडल समेत कई लोग मौजूद थे।