नगर निगम कार्यालय में शनिवार को नए उप नगर आयुक्त के रूप में स्मिता कुमारी ने अपना पद भार ग्रहण किया।इस दौरान निगम कर्मचारियों और वार्ड पार्षदों के द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया।वही पद ग्रहण करते हुए उप नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की समस्याओं को दूर करने की पहली प्राथमिकता रहेगी।शहर में साफ सफाई पानी की व्यवस्था शहर में जाम की समस्याओं से निजात दिलाने का पूरा प्रयास रहेगा,वही मौके पर अर्बन प्लानर मंजूर आलम ,सिटी मैनेजर सुमित घोष, जेई सोमा कुमारी ,प्रदीप सिन्हा मौके पर वार्ड पार्षद के द्वारा बताया गया कि नए नगर नया नगर आयुक्त आने से नगर की समस्याओं को अवगत कराते हुए नगर की अन्य समस्याओं का भी ध्यान आकृष्ट कराया। वही नई उप नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए समस्याओं का इस पादन करने का भी भरोसा दिलाया इधर वार्ड पार्षदों के द्वारा नई नगर उपायुक्त को शुभकामना भी दिया।मौके पर सुमित कुमार,अशोक राम,सैफ अली गुड्डू ,बुलंद अख्तर ,पार्षद प्रतिनिधि अनिल राम समेत कई पार्षद गण मौजूद थे।