गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के खरियोदीह डैम में नहाने गए दो दोस्तों में से एक युवक डैम में डूब गया। डूबने के क्रम में एक युवक सागर कुमार किसी तरह खुद को डैम के गहरे पानी ने निकलने में सफल रहा। वही दूसरा युवक सोनू दास अब भी डैम के गहरे पानी में ही डूबा हुआ है। पचम्बा क्षेत्र के खरियोडीह डैम में नहाने के दौरान दुबे युवक का शव सोमवार शाम को 5 घंटे की मशक्कत के बाद डैम से निकाला गया।बताया गया कि डैम में नहाने गए दो दोस्त में एक युवक डैम में डूब गया। डूबने के क्रम में एक युवक सागर कुमार किसी तरह खुद को डैम के गहरे पानी ने निकालने में सफल रहा। वही दूसरा युवक सोनू दास अब भी डैम के गहरे पानी में डूब गया। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग डैम के पास पहुंचे। जानकारी मिलते ही पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ डैम के पास आये और युवक को डैम से निकलाने में जुट गए। लेकिन जिस जगह नहाने के दौरान सोनू के डूबने की बात सामने आई वो स्थान काफी गहरा था।बाद में पचम्बा थाना पुलिस स्थानीय गोताखोर को बुलाकर सोनू को निकालने का प्रयास किया।बताया गया कि सोनू पचम्बा थाना के शंशाकबेड़ा का रहने वाला है। बताया ये भी जा रहा है की दोनो अपने घर वालो को जानकारी दिए बगैर खरियोडीह डैम में नहाने गया था। परिजनों के अनुशार दो माह बाद सोनू की शादी होने वाला था। जबकि इसी मार्च में उसकी बहन की शादी होने वाली है। पुलिस और रेस्क्यू टीम के बिनोद मिश्र और सुनील कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।शव के बाहर निकलते ही इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो उठा।










