गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया। इसके पहले दोनों आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में करवाया गया। गिरफ्तार आरोपी में अजय मंडल और रामशरण राय शामिल है। दोनों की गिरफ्तारी पुलिस ने बिहार राज्य के भागलपुर जिले के नोगछिया से किया है। बताया गया कि ये दोनों आरोपी नामजद थे। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 मोबाइल फोन 14 सिम 5 एटीएम समेत और कई सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो बोरवेल गाड़ी भी जप्त की है जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ की है। बताया गया कि जामताड़ा देवघर गिरीडीह धनबाद में कई जगहों पर साइबर अपराध के पैसे से बड़े-बड़े बिल्डिंग तैयार किया हुआ है।