झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 117 अधिकारियों का तबादला मंगलवार को कर दिया।कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
जारी अधिसूचना के मुताबिक गिरिडीह के अपर समाहर्ता का तबादला हो गया है। विजय सिंह बिरूआ गिरिडीह के नए एसी बनाए गए हैं।वहीं प्रभात कुमार बरदियार को सरायकेला खरसावां का डीडीसी, सतीश चंद्रा को साहेबगंज, संदीप कुमार दोराईबुरू को सिमडेगा और सुरजीत कुमार सिंह को लातेहार का डीडीसी बनाया गया है। अन्य अधिकारियों के तबादले को जानने के लिए पूरी लिस्ट देखे।