जमुआ थाना क्षेत्र के बहोरियाडीह निवासी सुभाष सिंह के ऊपर एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। घायल अवस्था में बुधवार को इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। इस संबंध में घायल के भाई सतीश कुमार सिंह ने जमुआ थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत घायल सुभाष सिंह ने बताया कि कल दोपहर में राजेश देव खलिहान से पूवाल ले जा रहा था। इस दरमियान मेरा कच्चा मकान का छपरा से पूवाल सटाकर पार किया। जिसमें कई खपरैल नीचे गिरकर टूट गया। मना करने पर गाली गलौज किया गया। इसी बीच राजेश देव ट्रेक्टर लेकर आया और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने लगा। किसी तरह से जान बचाने के दरमियान पैर में ट्रैक्टर का चक्का चढ़ गया। जिसमें हम बुरी तरह घायल हो गए वहीं शरीर में और कई जगह भी छोटे पहुंची है। घायल सुभाष सिंह ने बताया कि दो माह पहले छोटी-मोटी बात को लेकर संजीत कुमार देव और सरवन कुमार देव जान से मारने की धमकी दिया था और एक बार फिर फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दे रहा है। इन्होंने भी पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए धमकी देने वाले और ट्रेक्टर चढ़ाने वाले पर कारवाई की मांग की है।