गिरिडीह सदर अस्पताल से आज पल्स पोलियो अभियान को लेकर दो जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान 12 दिसंबर 2023 को खत्म होगी। इस अभियान को लेकर आज दो जागरूकता रथ निकाली गयी। जो पूरे शहर में घूम-घूम कर प्रचार करेंगी और गांव जाकर सहिया एवं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पोलियो की जानकारी देगी।