छठ मैया कि महिमा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि अब सात समुन्दर पार भी गूंजने लगी है। इंग्लैंड में भी छठ के गीत गूंज रहे हैं। इंग्लैंड में 18 व्रतियों ने नहाय खाय के अनुष्ठान के साथ महापर्व छठ की शुरुआत की। बता दें कि रांची के कांके के रहनेवाले अजय कुमार सपरिवार छठ महापर्व मना रहे हैं.इस सांस्कृतिक उत्सव के पीछे बिहारी कनेक्ट यूके है। 1200 से अधिक उत्साही व्यक्तियों ने York Cottage Spa & Resort, Northamptonshire में होने वाले सामूहिक पूजा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। संस्था के वॉलंटियर्स ने बताया है कि ये संख्या बीते साल से दोगुनी है। पिछले साल इसी रिसॉर्ट पर पहली बार 600 लोगों ने एकसाथ छठ मनाया था।