पचंबा के हटिया रोड में दो गुटों के बीच हुए झड़प मामले में सोमवार को एसएसपी हरीश बिन जमा ने पचम्बा थाने में प्रेस वार्ता की। इस दौरान ईन्होंने कहा कि घटना को लेकर दोनों ओर से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोषियों को भी चिन्हित किया जा रहा है।ईन्होंने बताया कि पचंबा थाना क्षेत्र के हटिया रोड में छेड़खानी मामले को लेकर रविवार रात दो गुटों में झगड़ा हुई थी।जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी सदल बल और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान पुलिस ने उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। एसपी ने बताया कि दो समुदाय के बीच छेड़खानी से संबंधित मामले को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस की ओर से एफ आई आर दर्ज कर विवाद में शामिल 7 लोगों की गिरफ्तारी कर लिया गया है। वही अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि इस कांड में कुछ असामाजिक तत्व भी थे जिनको पुलिस तलाश रही है