झारखंड मुक्ति मोर्चा के बस स्टैंड रोड स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षक माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।बताया गया कि माता सावित्री बाई फुले ने समाज के हर वर्ग की महिलाओ के हक व अधिकार के लिये संघर्ष किया और बालिकाओ महिलाओ को शिछा का अधिकार दिलाया। समाज की रुढिवादी अंधविश्वास को तोड़ा। और बालिका शिक्षा के लिये प्रथम विधालय की स्थापना की। समाज मे सभी शोषित दबी विधवाओ के लिये काम किया। सावित्री बाई फुले ने कठिन परिस्थिती मे भी तनिक विचलित नहीं हुई। कार्यक्रम मे प्रमिला मेहरा, सुनीता शर्मा, आसमा खातुन, ऊषा ठाकुर, गीता हाजरा, शनि टुडु, पुर्व विधायक ज्योतीन्द्र प्रसाद, जिलानी बानो, पम्मी प्रवीण, फीरोजा खातुन, रिना देवी,निक्की देवी ,सुशील शर्मा, मो फरीद, रामदेव वर्मा, सूनील दास, नंन्द्लाल दास, ह्रदय सिंहा, मो नियाज आदी शामिल थे।