गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में पी जी मे संथाली भाषा में पढ़ाई सुरु करने को लेकर छात्र- छात्राओं द्वारा शनिवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने वाले छात्र-छात्राओं का कहना था कि ये लोग संथाली भाषा को एक विषय के रूप में ले कर पढाई कर रहे हैं।क्योंकि संथाली भाषा संविधान की आठवीं अनुसूची की भाषा घोषित हो चुकी है।जिसके कारण इस भाषा के पठन-पाठन से भी रोजगार की सम्भावनाए बढ़ी है और संथाली भाषा एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह में स्नातक में संथाली विषय में पढ़ने वाले छात्र – छात्राओं की संख्या में दिनों – दिन वृद्धि हो रही है। सत्र 2019-2022 में छात्र – छात्राओं की संख्या 56 है, सत्र 2020- 2023 में छात्र- छात्रओं की संख्या 29 है और सत्र 2021 2024 में कुल छात्र- छात्राओं की संख्या लगभग 115 है ।छात्र – छात्राओं की संख्याओं को देखते हुए सभी का कहना है कि यथाशीघ्र संथाली भाषा में पी . जी . की पढाई शुर की जाय।
ज्ञापन सौपने वालो में रिंकी हांसदा, पूनम फ्लोरा हांसदा,ललिता हांसदा, बासमती टुडू, बबिता टुडू, प्रेंम टुडू सहित दर्जनों छात्र- छात्रायें मौजूद थे।।