भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ लोकसभा से सांसद संगम लाल गुप्ता शुक्रवार को गिरिडीह पहुचें।यहां बेड़ा स्थित भाजपा नेता विनय सिंह के फार्म हाउस में इनका स्वागत किया गया।यहां इस स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता ओ बी सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ राजेश पोद्दार कर रहे थे। मौके पर भाजपा से जुड़े कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान श्री गुप्ता नें पार्टी ओबीसी मोर्चा के संगठन को मजबूती करने हेतु अनेकों सुझाव दिए।इस क्रम में इन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में किए गए अनेकों उपलब्धियों को बताते हुए झारखंड प्रदेश में भी मंडल कमीशन के आलोक में 27 पर्सेंट आरक्षण लागू कराने,पिछड़ी जाति को ,चिन्हित करने हेतु पूरा सहयोग करने की बात कही।इनके साथ भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र एवं प्रदेश मीडिया सेल के डाक्टर सुभाष साहू सहित कई लोग यहां आए थे।कार्यक्रम के दौरान जमुआ विधायक केदार हाजरा , गिरीडीह विधानसभा के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार साहबादी,गांडेय विधानसभा के नि
वर्तमान विधायक प्रोफ़ेसर जयप्रकाश वर्मा , भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय कुमार सिंह द्वारा श्री गुप्ता का जोरदार अभिनंदन किया गया और ईनके यहां आगमन पर आभार प्रकट किया गया।










