मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदगुंदा खुर्द के कोल्हाना में एक विवाहिता के संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।मृतका के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक शानी देवी की पुत्री बड़की मुर्मू थी।मृतका का मायका ताराटांड थाना क्षेत्र के फुलची पंचायत स्थित जोधपुर गांव में था। घटना को लेकर मृतका के चाचा प्रेमचंद्र मुर्मू ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी भतीजी की शादी लखन हेम्ब्रम के पुत्र चान्दोलाल हेम्ब्रम के साथ हुई थी।मंगलवार दोपहर को मृतक के ससुराल से फोन किया गया कि बड़की हेम्ब्रम की तबीयत बहुत ख़राब है।सूचना मिलते ही मां व परिजन कोल्हाना गांव पहुंचे।यहां पहुंचने पर उन्होंने देखा की बड़की हेम्ब्रम मृत पड़ी हुई है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़की हेम्ब्रम को जहर देकर मारा गया है।घटना के संदर्भ में मृतका की मां शानी देवी ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर बेटी को ज़हर देकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।