देवरी थाना क्षेत्र के बरवाडीह में निशु कुमारी उर्फ सोनी देवी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई।बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतक के ससुराल वालों पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लग रहा है।बताया गया कि मृत्युंजय कुमार सिंह की पत्नी निशु कुमारी उर्फ सोनी देवी की 2017 में लव मैरेज हुई थी। कूछ दिन तो सब ठीक चला।लेकिन बाद में निशु को मायके छोड़ दिया और दहेज की मांग करने लगा।हालांकि मायका पक्ष नें कहा कि दहेज में लाखों की जमीन नगद व एक गाड़ी दिया।जिसके बाद निशु को ससुराल वाले ले गए।बाद में इसे एक लड़की हुई। आरोप है कि इस बार झगड़ा होने के बाद नीशु की गला घोंटकर हत्या कर दी गई।मायका पक्ष नें पति मृत्युंजय कुमार सिंह और उसके पिता नवल किशोर सिंह को आरोपी बनाया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।लड़की का मायका थाना बेला चकाई बिहार पड़ता है।











