गठबंधन सरकार कि समन्वय समिति कि पहली बैठक समन्वय समिति कि अध्यक्ष शिबू सोरेन कि अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री आवास मे हुई।9 सदस्य समन्वय समिति मे गठबंधन दल के तीनो पार्टी के सदस्य हैं।
वहीं बैठक कि जानकारी देते हुए
मंत्री आलमगीर आलम ने कहा इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है सबसे पहले मांडर उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही लोकल स्तर से लेकर राज्य स्तर पर सरकार के द्वारा किए जा रहे कामकाज पर भी चर्चा कि गई।
वहीं राजेश ठाकुर ने कहा कि सरकार के कामकाज को तेजी से रफ्तार देने के लिए विचार-विमर्श भी किया गया। साथ ही कॉमन मिनिमम प्रोग्राम समेत कई विषयों पर चर्चा हुई है जिसका समय-समय पर जानकारी मीडिया के माध्यम से लोगों को दिया जाएगा। सबसे पहले राज्य में जो लॉयन ऑर्डर की व्यवस्था बिगड़ी है उस पर विस्तार से चर्चा हुई क्योंकि इसके पीछे भी साजिश है देश में कई जगहों पर विरोध हुए लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रांची की हो रही है इसलिए विशेष निगाह रखने की जरूरत है और राज्य में स्थिति को सामान्य बनाने की जरूरत है।












