बीजेपी नेता नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में रांची में मुस्लिम समुदाय द्वारा जुलुस निकला गया और नारेबाजी की गयी। इसको देखते हुए मेन रोड की कई दुकानें बंद रखी गयी। यह जुलुस धीरे धीरे रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव करना भी शुरू कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आये SSP सुरेंद्र कुमार झा घायल हो गए साथ ही अन्य पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सुचना है। घायलों का इलाज संतेविता अस्पताल में चल रहा है।
बिगड़ते स्थिति को देखते हुए रांची में कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है।