आगामी आने वाले पर्व रामनवमी को देखते हुए विभिन्न हिन्दू संगठन के द्वारा कमिटी का गठन होने लगा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को महावीर सेवा समिति की एक बैठक कचरी स्तिथ महावीर मंदिर में की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस साल धूम धाम से रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। बैठक के दौरान रामनवमी पर्व के सफल संचालन को लेकर 15 सदस्यों की टीम गठित की गई। जिसमें अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, सचिव नितेश कंध्वे व कोषाध्यक्ष हब्लू गुप्ता को
बनाया गया। इसके अलावा अन्य लोगों को भी पदाधिकारी के तौर पर चुना गया। जानकारी दी गई कि इस वर्ष झांकी स्थाई तौर पर निकाली जाएगी। रात का अखाड़ा कचहरी चौक से होते हुए बड़ा चौक के लिए प्रस्थान करेगी। साथ ही बताया गया कि शांतिपूर्वक अखाड़ा मनाने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। वही रामनवमी के दिन अन्य कई गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान बताया गया कि कोविड 19 के कारण दो सालों से रामनवमी पर्व में काफ़ी उदासीनता देखने को मिली। लेकिन इस साल सामान्य स्थित रहने के करना हर्सोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। मौके पर पूजा समिति के सतीश कुंदन, हबलू गुप्ता ,त्रिभुवन दयाल, दीनू अग्रवाल,बबलू विश्वकर्मा, मुकेश अग्रवाल, नीरज सिन्हा, विकास शर्मा,विनोद शर्मा व समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे










