दिनांक 18/01/2022 दिन मंगलवार को कुशवाहा संघ गिरिडीह सदर प्रखंड की ओर से मुफ्फसिल गिरिडीह थाना अंतर्गत कोवाड़ मोड़ में इतिहासकार सह नौकरशाह दया प्रकाश सिन्हा द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जिनकी अमूल्य कृति से अखंड भारत का निर्माण और जिन्होंने विश्व को अहिंसा प्रेम बंधुत्व सहिष्णुता और शांति का पाठ पढ़ाया जिसने पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के बताए सिद्धांतो का परिचय कराकर विश्वगुरु बनाया ऐसे महान शासक की तुलना धर्मांध निरंकुश मुगल शासक औरंगजेब से करने के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन एवं दया प्रकाश सिन्हा के पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मेरे साथ राजेश वर्मा राजेंद्र प्रसाद राजू महतो विकाश वर्मा राजकुमार वर्मा रंजीत वर्मा किरण वर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और दया प्रकाश सिन्हा के प्रति विरोध जताया ..!










