भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले मोतीलेदा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस कार्यक्रम की शुरुआत संथाली नृत्य, मांडर ढोल आदि के साथ अतिथियों का स्वागत कर किया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शरीक हुए।अतिथियों के स्वागत के बाद दीप प्रज्वलित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

 
	    	 
                                









 
                

