गिरिडीह के बरगंडा स्थित प्रिंस डांस इंस्टिट्यूट में रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजित कर इंस्टीट्यूट के कई प्रमुख सदस्यों को सम्मानित किया गया।बताया गया कि रांची में आयोजित मिस्टर एंड मिस झारखण्ड फेम डांस प्रतियोगिता में पूरे में प्रथम स्थान लाकर इंस्टीट्यूट के कलाकारों नें गिरिडीह का नाम रौशन किया है। बताया गया कि बीते 09 जून को रांची में बॉबी इंटरटेनमेंट के बैनर तले मिस्टर एंड मिस झारखंड फेम डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे पूरे झारखंड से करीब 55-60 टीम ने हिस्सा लिया जिसमे गिरिडीह के प्रिंस डांस इंस्टिट्यूट ने प्रथम स्थान लाया। इस उपलक्ष्य में गिरिडीह के जाने माने उद्योगपति अमरजीत सिंह सलूजा के द्वारा प्रिंस डांस इंस्टिट्यूट के सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। श्री सलूजा ने बताया कि गिरिडीह के बच्चों ने पूरे झारखण्ड में प्रथम स्थान लाकर पूरे गिरिडीह जिले का नाम रौशन किया है। जिस तरह से सभी बच्चे मेहनत कर रहे हैं उस तरह एक दिन बहुत आगे जाएंगे, ये हमारी शुभकामना है। साथ ही भविष्य में आगे और सफलता के लिए हर संभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।