भाजपा जिला इकाई की ओर से शनिवार को हरीचक स्थित जिला कार्यलाय में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर भाजपाइयों ने जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकाने से आईटी रेड में पाए गए 300 करोड़ रूपए बरामादगी को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा गया।बताया गया कि रविवार यानी कल भाजपा शहर में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेगी। जिसमे हजारों की संख्या भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमुआ विधायक केदार हाजरा ने कहा कि अब हेमंत सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस का इतिहास ही देश में घोटाला का रहा है। क्योंकि कांग्रेस को जब मौका मिला तब इसने देश में घोटाले का कीर्तिमान बनाया। श्री हाजरा ने कहा की राज्यसभा सांसद धीरज साहू के दर्जन भर ठिकाने से बरामद तीन सौ करोड़ नगद मिल चुके है और करवाई जारी है। लेकिन हैरानी की बात है की सीएम हेमंत सोरेन और प्रदेश कांग्रेस के सारे नेताओ के साथ नए गठबंधन के नेता भी धीरज साहू के मामले में मुंह बंद किए हुए है। भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया की 300 करोड़ नगद बरामद होने के बाद हेमंत सरकार के गरीबों वाले सरकार का दावा का सच सामने आया हैं। क्योंकि हर रोज धनबाद, गिरिडीह से करोड़ों रुपए हेमंत सरकार के पास जा रहे है। हेमंत सरकार को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कहा की ये सरकार बनते ही सीएम और अन्य नेता अपना खजाना भरने में लग गई। प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नुनु लाल मरांडी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नूकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चंद्र सिन्हा, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा,हरबिंद्र सिंह बघा,विनय सिंह,जिला मीडिया प्रभारी कामेश्वर पासवान,भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार,जिप अध्यक्ष मुनिया देवी,समेत कई नेता शामिल थे।