पचम्बा थाना क्षेत्र के दीवानटोला में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने देखा तो घर मे कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पचम्बा थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पचम्बा के दीवानटोला निवासी आनंद प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र सुंदर सिन्हा ने फांसी लगा अपनी इहलीला समाप्त कर लिया है।बताया गया कि युवक गिरिडीह कॉलेज के इंटरमीडिएट का छात्र था। वह किसी लड़की से प्रेम करता था। और प्रेम प्रसंग में ही उसने अपनी जान गंवा दिया है।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि बीते रात युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो कॉलिंग पर बात किया और एक सेल्फी भी अपने मोबाइल में लिया है। जिसमे युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है यह दिखाया है। उसके बाद युवक ने फांसी लगा लिया।
पुलिस ने युवक के मोबाइल समेत कई अन्य चीजों को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।










