रिपोर्ट:- विकास सिन्हा
गावां थाना पुलिस ने शनिवार को थाना परिसर में एक प्रेमी युगल की शादी कराई। इस मौके पर दोनों पक्षों के परिजन उपस्थित रहे और नव दम्पती को आर्शीवाद भी दिया। थाने में हुई शादी क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। बता दें माल्डा पंचायत के छोटेलाल शर्मा की पुत्री नेहा कुमारी व माल्डा निवासी मनोज शर्मा का पुत्र सुधीर कुमार 6 सितंबर को घर से भाग गया था। जिसके बाद परिजनों ने पुत्री को ढूंढने के लिए गावां थाना में आवेदन दिया था। दोनो एक ही गांव के रहने के वजह से कई वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद प्रेमी युगल ने भाग कर शादी करने का फैसला ले लिया और फिर दोनों घर से भाग कर पटना सिटी चला गया था।जिसके बाद माल्डा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय ने प्रेमी युगल से बात किये और परिजनों को समझाया। जिसके बाद दोनों प्रेमी 8 सितंबर की देर रात घर पहुँचे। फिर शनिवार को गावां थाना में दोनों के परिजनों के सहमति और उपस्थिति के बाद दोनों का विवाह कर दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने नवदम्पती को आर्शीवाद दिया।
मौके पर थाना प्रभारी सूरज कुमार, जीप सदस्य इमरान अंसारी, पंसस प्रदीप बर्णवाल, प्रदीप यादव, मनोज शर्मा, बीएन मुर्मू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।












