रिपोर्ट :- विकास सिन्हा
गावां प्रखंड स्थित प्लस टू उवि पिहरा में शनिवार को प्रबंधकारिणी समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा व संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जाकीर हुसैन ने किया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में संकुल साधन सेवी अजय कुमार पंडित उपस्थित थे।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधानाध्यापक अयोध्या प्रसाद यादव को अध्यक्ष बनाया गया।बैठक में उपाध्यक्ष के लिए राजिया बेगम, का नाम प्रस्तावित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रेंटु देवी, सावित्री देवी, उषा देवी, गुड़िया देवी, सूर्यमणि पांडेय, राजेश शर्मा, गुलाम रसूल, एवम शौकत अली आदि के नाम का चयन किया गया।
मौके पर ग्राम प्रधान शब्दर अली, पूर्व मुखिया केशव प्रसाद यादव, आलिम अंसारी, बच्चु प्रसाद आर्य, अशित रंजन, बिरेंद्र सिंह, समेत काफी संख्या में अभिभावक एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे।