मृतक के परिजनों से मिले पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह,पीड़ित परिवार को दिया हर संभव मदद का भरोसा
भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने गावां थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह गांव जाकर रविवार को सड़क दुर्घटना में मंटू पांडेय की मौत होने के बाद उसके आश्रितों से मिलकर ढांढस बंधाया और यथासंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने परिवार को सरकारी सहायता दिलाने में मदद करने का भरोसा दिलाया है।बताते चलें कि बिश्नीटीकर गांव में सड़क दुर्घटना में पाण्डेयडीह निवासी मंटू पांडेय पिता बिरंची पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद परिजनों ने उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।