पत्नी के हमले में घायल पति को इलाज के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।मामला तिसरी थाना क्षेत्र के दलपतडीह का है।बताया गया कि पत्नी को अपशब्द कहना एक पति को इतना महंगा पड़ा कि वह अस्पताल पहुँच गया।जख्मी पति बंधन राय फिलवक्त गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाजरत है।जानकारी के मुताबिक अनघरेलू विवाद में बंधन राय को उसकी पत्नी और पड़ोसी जेठू राय ने मारकर बुरी तरह मारकर घायल कर दिया।
घायल बंधन राय ने बताया कि घर में अपशब्द बोलने से पत्नी से इसकी लड़ाई हो गई और पत्नी नें पड़ोसी के साथ मिलकर इस पर टांगी से वार कर दिया।घटना के बाद बंधन राय को तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. जैनेंद्र ने उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया।
इधर बंधन राय कि पत्नी ने आरोपों से इंकार किया है। पत्नी का कहना है कि असंतुलित होकर गिर जाने से बंधन राय को चोट आई है।










