शहर के बरमसिया निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र नीतेश कुमार सिंह ने पहली पत्नी के रहते दूसरी रचा ली।गुरुवार को ईसकी जानकारी मिलते ही पहली पत्नी आरती देवी ने महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।आवेदन के माध्यम से आरती देवी ने बताया कि 7 जुलाई 2016 को हिन्दू रीति रिवाज से इनकीं शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही उनके पति नितेश कुमार द्वारा लगातार मायके से एक लाख रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला ने बताया कि उनके 2 पुत्र है। जिसमें 1 पुत्र 4 साल जबकि दूसरा 4 माह का छोटा बच्चा है। महिला ने बताया कि 2 संतान होने के बावजूद भी उनके पति द्वारा दूसरी शादी रचाई गई। जानकारी दी गई कि उनके पति द्वारा 26 फरवरी को राजेंद्र नगर निवासी निशा नामक महिला से शादी कर लिया गया है। महिला ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके पति उस निशा नामक लड़की से लगभग 3 साल पहले से संबंध बना हुआ है। अब निशा और निशा के मायके द्वारा आरती देवी को फोन पर घर से भाग जाने के लिए धमकी दिया जा रहा है।
इधर लड़की के ममेरे भाई मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जानबूझकर लड़की को नीतेश सिंह से शादी कराया गया। दो बच्चे होने के बावजूद भी नीतेश द्वारा शादी रचाया गया जो कानूनन अपराध है। इधर आरती देवी ने बताया कि उनका माईके बिहार के गया जिला के वांजीर थाना में है। इनके पिता किशोरी सरण सिंह एक साधारण छोटे किसान है। जिनके पास 1 लाख देना काफी मुश्किल था। तमाम समस्याओं से मुक्ति के लिए महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है।










