कहते हैं प्यार की कोई हद नहीं होती। और लोग अपना प्यार साबित करने के लिए हर हद पार करने के तैयार रहते हैं। इसी तरह एक और प्यार की कहानी फिलहाल चर्चा का विषय बन गयी है जिसमे अपने प्यार को साबित करने पाकिस्तानी दुल्हनिया भारत अपने प्रेमी के पास पहुँच गयी। दरअसल पाकिस्तान से एक दुल्हन जावेरिया खानम भारत अपने पांच साल पुराने प्यार समीर खान से शादी करने भारत आई हैं। बता दें की जावेरिया भारत आने के लिए पांच साल का इंतजार करना पड़ा। वह कोलकाता में रहने वाले अपने प्रेमी समीर खान से शादी करने भारत आई हैं। इस बाबत समीर खान ने बताया कि मैंने इनको सबसे पहले अपनी मां के मोबाईल फोन में देखा था और पहली नजर में ही इनसे प्यार हो गया। इसके बाद मैंने इनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की। थाईलैंड में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई लेकिन दोनों के प्यार को अंजाम तक पहुंचने में पांच साल लग गये। इसी सम्बन्ध में जावेरिया ने बताया कि भारत के लिए उनका वीजा दो बार रिजेक्ट हुआ। जिस वजह से उनको यहां आने में इतनी देर हुई। उन्होंने तीसरी बार वीजा जारी होने पर खुशी जताई और सरकार का धन्यवाद अदा किया।