गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर के हनुमान मंदिर के आगे एक अवैध रूप से संचालित राजिव हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन के एक घंटे बाद एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसान पंचायत के ललकीमाटीया गांव निवासी मो. निजाम ने अपनी पत्नी को इलाज हेतु उक्त क्लीनिक में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने गया था।शनिवार को आऑपरेशन हेतु महिला को भर्ती करवाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे राजीव हॉस्पिटल में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के एक घंटे बाद महिला की मौत हो गयी।
महिला के पति ने कहा कि मौत होने के बाद भी कर्मी दिलाशा देते रहें कि मौत नहीं हुई है इसे रांची लेकर जाना पड़ेगा। बाद में बताया गया कि हार्ड अटैक से मौत हो गयी है।
महिला की मौत के बाद कर्मी व चिकित्सक आदि क्लिनिक खुला छोड़ कर फरार हो गये।
इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने बताया की मैं अभी छुट्टी पर हूं, लौटने के बाद जांच करेंगे।
वहीं थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा की शव को कब्जे में लिया जा रहा है, आगे जांच पड़ताल कर हॉस्पिटल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा।












