गिरिडीह कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को नया परिसदन भवन में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान 13 जून को जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किए जाने की जानकारी दी गई।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा व कांग्रेस नेता सतीश केडिया ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देशानुसार झारखंड के प्रत्येक जिले में 13 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पक्षपात किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार साल 1937 में अंग्रेजी हुकूमत की जड़ उखाड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने निकाला था। जिसके प्रणेता महात्मा गांधी व अन्य स्वतंत्रता सेनानी थे। कांग्रेस नेता ने बताया कि एक बार फिर आठ साल से देश में भाजपा की सरकार अंग्रेजी हुकूमत का समर्थन करने वाली विचारधारा के तरह कार्य कर रही है। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी पार्टी और कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर प्रजातंत्र की लड़ाई के लिए तैयार है। बीजेपी के साठ गाठ में आकर ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस भेजा गया है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जानबूझकर कांग्रेस को फसाने के उद्देश्य इस तरह की रणनीति बनाई गई है। जो कभी कामयाब नहीं होगी। इसी को लेकर 13 जून को कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर महमूद आलम उर्फ लडू खान, मो. हसनेन समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।