राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बुधवार को गिरिडीह नया परिसदन भवन पहुंचकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सबसे पहले जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी व अन्य सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस बाबत प्रेस को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने बताया कि गिरिडीह के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी को ओर मजबूत बनाने और प्रधानमंत्री के 8 साल बेमिसाल कार्यकाल को लेकर विचार विमर्श किया गया है। इस बाबत उन्होंने कहा कि 8 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का अंतरराष्ट्रीय जगत में गौरव बढ़ाने का काम किए है। इसके अलावा भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने के इरादे से भाजपा की केंद्र सरकार काम कर रही है। इस दरमियान कांग्रेस और झारखंड के वर्तमान सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती। जिसके कारण आज ईडी दफ्तर का दौड़ लगाना पड़ रहा है। हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार कांग्रेस के साथ मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य सभा सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में राज्य में अपराध लूट चरम पर है। पथराव मामले मामले पर कहा कि 72 घंटा हो चुके हैं लेकिन अभी तक आधे भी अपराधी पकड़े नहीं गए है। पत्रकारों के एक जवाब के सवाल हैं उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है यह किसी पार्टी विशेष का नहीं है। मौके पर भाजपा नेता प्रकाश राम,दिनेश यादव,पूनम प्रकाश,संजू देवी,दिलीप वर्मा,संजीत सिंह पप्पू, चुन्नू कान्त,सुभाष सिन्हा,संदीप डंगेच,मुकेश जलान,रंजन सिन्हा, सिंकू सिन्हा,समेत कई भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।










