तिसरी प्रखंड के खिजरी पंचायत में गरीबों को बांटने के लिए सरकार द्वारा कंबल अक्टूबर माह के अंत में दे दिया गया है। मगर पंचायत सेवक की लापरवाही के कारण यह अब तक गरीबों को नही मिल सका। इससे नाराज जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुखिया से की तो उन्होंने भी पंचायत सेवक पर नाराजगी जाहिर करते हुए 650 से अधिक शाल का वितरण गरीबों के बीच में किया।
बता दें कि रविवार को तिसरी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, व पुलिस प्रशासन के बीच में मुखिया द्वारा 650 से अधिक गरीबों के बीच में शाल का वितरण किया गया। जो सरकारी विभाग और पंचायत सेवक के लापरवाही के लिए एक जोरदार तमाचा है। इस दौरान खिजरी पंचायत के मुखिया बड़का टुडू एवम ग्रामीणों ने बीडीओ संतोष प्रजापति को भी पंचायत सेवक द्वारा शिकायत किया गया। जिसके बाद बीडीओ द्वारा मामले की जानकारी नहीं होने व पंचायत सेवक पर कार्यवाही करने की बात कहे। वहीं बीडीओ संतोष प्रजापति से जब पूछा गया कि आखिर क्यों लापरवाही करने पर भी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक पर कार्यवाही नही किया जा रहा तो इस संबंध में उन्होंने बताया कि वे उच्च अधिकारीयों को इनके खिलाफ पत्राचार करेंगे जिससे उन पर जल्द कार्यवाही हो सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे पंचायत में कंबल का भी वितरण करवा दिया जायेगा। मोके पर बीडीओ संतोष प्रजापति, सिओ असीम बड़ा,ए एस आई ए के सिंह, बसंती टूडू, बालकृष्ण टूडू, नवीन टूडू, कपिल यादव आदि कई लोग उपस्थित थे